केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद से हटाए गए एस के सिंघल, शोभा अहोतकर को प्रभार

पटना।बिहार में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है ।बिहार सरकार ने सेवानिवृत्त पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोटकर को परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। एसके सिंघल को 14 जनवरी 2023 को केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। अब शोभा अहोटकर को उनकी पुरानी जिम्मेदारियों के साथ केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) अध्यक्ष पद अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है। इसकी अधिसूचना बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी कर दी है। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद से सिपाही भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई प्रकार के सवाल उठ रहे थे।जिसे लेकर राज्य सरकार ने संभवत यह कार्रवाई की है।

You may have missed