पटना में घरेलू विवाद के बाद महिला ने चार बेटियों के साथ खाया जहर; मां की मौत, बच्चों की हालत नाजुक
पटना। राजधानी पटना के सक्सोहरा बाजार में पारिवारिक कलह को लेकर एक मां अपनी चार नाबालिग बेटियों के साथ जहर लिया। इस हादसे में इलाज के दौरान मां की मौत अस्पताल में हो गई, जबकि उनकी चार बेटियां पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। घटना के बाद परिवार के अन्य लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि करते हुए सक्सोहरा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पटना के सक्सौरा बाजार में अजय महतो (35) अपनी किराना की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद को लेकर अजय महतो की पत्नी अनीता देवी( 30) वर्ष अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना सक्सोहरा थाना को दी। सूचना मिलते ही सक्सोहरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और सभी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मां अनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनकी चार बच्चियों में आदित्य कुमारी(14), श्वेता कुमारी(12), रिया कुमारी(10) और सानिया कुमारी (11) की हालत नाजुक बनी हुई है। सक्सोहरा के मुखिया मनीष कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अजय महतो के परिवार के सभी सदस्य घर का दरवाजा बंद कर फरार हैं।


