September 21, 2026

वैशाली में दो बाइक की टक्कर से भीषण हादसा; एक की मौत, दो घायल

हाजीपुर। वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद चौक के पास सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई हैं। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों युवक की स्थिति नाजुक है। बताया गया है कि दो बाइक की आमने-सामने की भी टक्कर हुई थी। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल है। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद गांव निवासी गन्नौर पासवान के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया गया है। जबकि दोनों घायल इस गांव के रहने वाले हैं। घायल युवक कृष्ण कुमार और दिलीप कुमार बताया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया। हालाकि की घटना की सूचना पाकर तुरंत महुआ थाने की पुलिस अधिकारी में घटना स्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया और सबको काव्य में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदस्य पूर्व भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महुआ थानाध्यक्ष प्रभात कुमार रंजन ने बताया कि गौसपुर चकमजाहिद के पास दो बाइक की टक्कर में एक कब की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल है। दोनों का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed