संरक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलकर्मी को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत
हाजीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने आज पिछले दिनों संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वही इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिव कुमार प्रसाद एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार उपस्थित थे। बता दे की संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए धनबाद मंडल के केचकी स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर प्रमोद कुमार, लातेहार में ट्रैक मेन्टेनर-।। के पद पर कार्यरत संतोष कुमार सिंह, बंसीनाला स्टेशन पर तैनात प्वाइंटसमैन संजय प्रसाद, टोरी में तैनात लोको पायलट अनुप टिर्की एवं सहायक लोको पायलट कुन्दन प्रसाद चौरसिया, दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन पर कार्यरत टीएमजी-।। छठु यादव, समस्तीपुर मंडल के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर अजय कुमार, प्वाइंट्समैन फुलेन्द्र कुमार एवं साधु शरण यादव को महाप्रबंधक द्वारा उनके द्वारा संरक्षा हेतु किये गये निम्नलिखित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


