हरिहर क्षेत्र मेला : नौका दौड़ के दौरान सोनपुर मेले में जमकर मारपीट, पुलिस ने मामला कराया शांत
सोनपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में जिला प्रशासन द्वारा आज नौका दौड़ आयोजित किया गया था। वही जीत के बाद दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। वही इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दरअसल, हाजीपुर और सोनपुर के नौका चालक नौका दौड़ में शामिल होने सोनपुर के कालीघाट पर पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी भी की थी। वही लोगों ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी नौका दौर शुरू होने वाला था, लेकिन बिना हरी झंडी दिखाए हाजीपुर की टीम रेस में अपने आपको विजय स्थापित करने लगी और सोनपुर और हाजीपुर के नौका वाहक आमने-सामने हो गए। वही इस क्रम में दो गुटों के बीच बहस होने लगा। देखते ही देखते बात गाली-गलौज पर उतर आई और फिर दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। वही मारपीट शुरू होते ही नौका दौड़ खत्म हो गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। वही इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी जगु महतो ने बताया कि आपस में सभी एक दूसरे से भीड़ गये थे, अब मामले को शांत करा लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बिना हरी झंडी दिखाए नौका दौड़ शुरू कर दिया गया था, जिसको लेकर आपस में मारपीट हो गई थी। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बल प्रयोग करते हुए झगड़ा करने वाले लोगों को वहां से भगाया गया। उन्होंने बताया कि अब मामला शांत हो चुका है। स्थिति शांतिपूर्ण है।


