February 13, 2026

शिक्षक भर्ती फेज 2 परीक्षा का आंसर की जारी, अभ्यर्थी वेबसाइट से दर्ज कराये आपत्ति

पटना। शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए बीपीएससी पूरी तरह से एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। एक तरफ जहां परिक्षाएं संपन्न हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन भी विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। बीपीएससी ने उनके प्रोविजनल आंसर की को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ताकी अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और आयोग द्वारा जारी उत्तर पर आपत्ति हो तो आयोग को सूचित भी कर सकें। आयोग ने 10 दिसंबर को एक पाली में आयोजित हुई कक्षा 6 से 8 तक के अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत और उर्दू विषयों की आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। किसी उम्मीदवार को इन विषयों के किसी भी प्रश्न के प्रोविजनल आंसर पर आपत्ति हो, तो वे अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करते हुए डैशबोर्ड पर आज यानी 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आपत्ति प्रमाणिक स्त्रोत या साक्ष्य के साथ अपलोड कर सकते हैं। आयोग ने आगे नोटिस में यह भी लिखा है की ई. मेल अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से किया गया आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगा। औपबंधिक उत्तर में जिन प्रश्नों पर निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई, तो उन उत्तरों को निर्विवाद रूप से आदर्श उत्तर माना जायेगा और इन प्रश्नों पर भविष्य में कोई आपत्ति विचारणीय नहीं होगी। कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए शातिर का नाम रोहित है। रोहित आलमगंज इलाके का रहने वाला है। वह पहले भी चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे चुका है और जेल जा चुका है। 3 महीने पहले ही रोहित जेल से चोरी के मामले में सजा काटकर बाहर आया हुआ था। रोहित के पास से महिला का मंगलसूत्र बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में रोहित ने कहा कि भीड़ में मंगलसूत्र कहीं गिर गया है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि उसने मंगलसूत्र अपने किसी साथी को दे दिया है। फिलहाल रोहित पर केस दर्ज कर लिया गया है।

You may have missed