February 13, 2026

68वीं बीपीएससी के लिए 8 जनवरी से शुरू होगा इंटरव्यू, आयोग की अधिसूचना जारी

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 68वीं को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया गया है। आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए 8 जनवरी से लेकर 14 जनवरी 2024 तक इंटरव्यू का आयोजन बीपीएससी कार्यालय में किया जाएगा।  आयोग की ओर से इंटरव्यू का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से और दूसरी शिफ्ट आयोजन दोपहर 2:00 से किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के इंटरव्यू पत्र, इंटरव्यू प्रारंभ होने की तिथि के एक सप्ताह पूर्व से आयोग के वेबसाईट पर उपलब्ध रहेंगे, जिसे उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर डाउनलोड कर इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू पत्र डाक द्वारा नहीं भेजें जायेंगे। लिखित परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों को उक्त परीक्षा के अंतर्गत दिनांक 18.12.2023 से 22.12.2023 तक आयोजित दस्तावेज सत्यापन के उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रभावित होगी और आयोग निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेगा। संबंधित उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी किए गए इंटरव्यू के कार्यक्रम अनुसार ही आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि के दिन इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय से 1 घंटे पहले उपस्थित रहेंगे। आपके स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य आयोग द्वारा विनिर्दिष्ट स्थान पर साक्षात्कार के दिन ही संपन्न होगा। इंटरव्यू के दौरान मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच,(सामान्य / स्मार्ट ) इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री आयोग परिसर में लाना वर्जित है। इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। बीपीएससी द्वारा 68वीं मुख्य लिखित परीक्षा में 867 अभ्यर्थी सफल थे। करीब 3500 अभ्यर्थियों ने इसके लिए परीक्षा दी थी। यह परीक्षा 324 पदों के लिए ली गयी थी। बीपीएससी के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों में अनारक्षित कोटि के अंतर्गत चार सौ, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत 78, अनुसूचित जाति से 120, अनुसूचित जनजाति के 13, अत्यंत पिछड़ा कोटि में 122, पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत 120 एवं पिछड़ा वर्ग की महिला कोटि में 16 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

 

You may have missed