PATNA : धक्का लगने की बात कहकर ट्रक चालकों से जबरन पैसा वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पटना। राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो ट्रक चालकों से लूटपाट करते थे। प्राप्त सूचना के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुट बनाकर ऑटो से हाईवे पर घूमा करते थे व दूर-दराज से ट्रक लेकर जाने वाले ड्राइवर के साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे। वही इस गैंग के सदस्य दूर दराज से आए ट्रक में जानबूझकर ऑटो सटाकर हादसा होने की बात कह कर जबरदस्ती पैसा वसूलते थे। वही इसी कड़ी में गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने इस गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल. पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित अनीशाबाद बाईपास पर एक ऑटो लेकर लुटेरा गैंग चलता है जो जानबूझकर ट्रक वाले को रोक कर धक्का लगने की बात कह कर उनके साथ जबरदस्ती पैसा वसूलता है। उसी कड़ी में राजस्थान के रहने वाले ट्रक चालक को ऑटो से उठाकर गर्दनीबाग बाजार में लाया गया था और उसे ATM से निकाल कर 40000 मांगने की बात कही जा रही थी। बता दे की ट्रक चालक को दो लोग दबोचे हुए थे। जब राजस्थान के ड्राइवर ने पुलिस की जिप्सी देखी तो वह चिल्लाने लगा। पुलिस ने उन दोनों अपराधियों को दौड़ा कर जब पकड़ा तो पता चला कि यह लोग उसे ऑटो से उठाकर लाए थे और जबरदस्ती ATM से 40000 रुपया निकल कर देने की बात कह रहे थे। पुलिस ने इन दोनों को पकड़ा और पूछताछ की। तब जाकर पता चला कि यह एक गैंग है, जो ऑटो पर सवार होकर घूमता है और दूर-दराज से आए ट्रक चालकों से जबरदस्ती धक्का लगने की बात कहकर पैसा वसूलने का काम करता है। वही इस मामले को लेकर गर्दनीबाग थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया है कि इस गैंग के 2 सदस्यों को रंगेहाथ पकड़ा गया है। एक का नाम बिरजू पासवान व दूसरे का चंदन कुमार है। बिरजू हल्दिया चक का और चंदन कुमार राजा बाजार का रहने वाला है। ये लोग बाहर से आए ट्रक चालक से धक्का लगने की झूठी बात कह कर जबरन पैसा वसूलते थे। यह एक गैंग है जो लगातार एक्टिव होकर पैसा वसूलने का काम करते हैं।


