February 13, 2026

राजद का पोस्टर वार! लिखा है- युवाओं ने ठाना है…तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री बनाना, भाजपा ने कहा- नीतीश को हटाने का खेल शुरू

पटना। बिहार में भले ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हों लेकिन महागठबंधन सरकार की प्रमुख सहयोगी RJD की ओर से लगातार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग होते रहती है। एक बार फिर राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर पटना में पोस्टर लगाए गए हैं। आरजेडी नेताओं ने पटना में तेजस्वी को एक भरोसेमंद नेता बताते हुए उन्हें हर वादा पूरा करने वाला नेता बताया है। साथ ही तेजस्वी को लेकर कहा गया है कि युवाओं ने ठाना है, तेजस्वी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना है। मैं हूँ ना शीर्षक के साथ तेजस्वी यादव की लगी पोस्टर में कहा गया है कि तेजस्वी का सपना उन्नत बिहार हो अपना। A to Z का उत्थान, तेजस्वी ही करेंगे बिहार का कल्याण। तेजस्वी करते हैं आना वादा पूरा, नहीं छोड़ते हैं अपना काम अधुरा। वही इसी में अगली पंक्ति लिखी गई है कि ‘युवाओं ने ठाना है, तेजस्वी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना है।’ साथ ही पोस्टर में जुम्लेबजों को पोल खोल रहा हूँ। हाँ मैं तेजस्वी बोल रहा हूँ…. यह भी लिखा गया है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की राजद नेताओं की मांग तब से ही जारी है जब से अगस्त 2022 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकर बनी। यहां तक कि RJD विधायक सुधाकर सिंह, MLC सुनील सिंह जैसे नेताओं ने कई बार नीतीश कुमार को लेकर विविदित टिप्पणी की। वही इन सबके बीच अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाला पोस्टर फिर से पटना की सडकों पर लगने से सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि आखिर तेजस्वी के लिए ऐसी मांग क्यों की जा रही है।
भाजपा का तंज
वही इस पर भाजपा प्रवक्ता डॉ। रामसागर सिंह ने तेजस्वी के सीएम बनाने के लिए पोस्टर लगाने को RJD सुप्रीमो लालू यादव के इशारे पर किए जा रहा काम बताया है। उन्होंने कहा कि राजद एमएलसी सोशल मीडिया पर बिना सीएम नीतीश का नाम लिए लिखते हैं मैंने उनकी तस्वीर को उठाकर गैरेज में फेंकवा दिया। दूसरी ओर तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनाने के पोस्टर लग रहे हैं। यह सब लालू यादव के इशारे पर किया जा रहा है।

You may have missed