ड्रीम इलेवन की लत ने कर्ज में डुबोया : दोस्तों संग खुद की अपहरण की रची साजिश, अपहरणकर्ता बना पिता से मांगे 5 लाख

नवादा। बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जहां एक इंजीनियर ने खुद से ही खुद के अपहरण की साजिश रची डाली। इतना ही ही युवक ने अपने पिता से कॉल कर फिरौती के नाम पर 5 लाख भी डिमांड कर दी है। दरअसल, यह पूरा मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र की है। हालांकि, युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फिरौती के लिए मैकेनिकल इंजीनियर के अपहरण मामले का खुलासा कर दिया है। वही उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस वारदात की जानकारी देते हुए इंजीनियर युवक ने बताया कि उसने 2022 में कोलकाता से मैकेनिकल में बीटेक किया था। उसने कुछ दिनों तक बिरला ग्रुप में काम किया। परंतु कुछ दिनों से उसने काम छोड़ दिया था व अच्छी नौकरी की तलाश में था। वही इस दौरान उसे ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने की लत लग गयी और वह इसमें करीब ढाई लाख रुपये हार गया। ये रुपये उसने गांव में ही कुछ लोगों से ले रखा था। जिसके बाद गांव वाले लगातार कुछ दिनों से रुपये के दबाव बना रहे थे।

इसके लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता से 5 लाख रुपये लेने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रची। इंजीनियर अराफात समेत सभी आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार लिया। आरोपी इंजीनियर के मुताबिक, उसने 2022 में कोलकाता से मैकेनिकल में बीटेक किया था। पुलिस के मुताबिक इंजीनियर ने ही दोस्तों के साथ मिलकर खुद अपने अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने खुलासे के बाद अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में इंजीनियर समेत 4 लोगों को नवादा शहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मैकेनिकल इंजीनियर कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के मो. इफ्तेखार आलम का बेटा मो. अराफात आलम उर्फ सोनू, भलुआही गांव के सुरेश यादव का बेटा बिपिन कुमार, कौआकोल थाना के पनसगवा गांव के रमन यादव का बेटा विजय कुमार व नवादा का मणिकांत शामिल हैं। उधर, SP अम्बरीष राहुल द्वारा गठित विशेष टीम ने नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में इस मामले की जांच करने वाले SI अबु जर हुसैन ने अन्य तकनीकी मदद से मामले का पर्दाफाश कर दिया व चारों को गिरफ्तार कर लिया। इंजीनियर अराफात समेत सभी आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार लिया।

You may have missed