नालंदा : घर में सो रही महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
नालंदा। बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां घर में सो रही महिला को निर्मम हत्या का दी गई है। बता दे की नालंदा में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही महिला की गला रेत हत्या कर दी। वही यह पूरा मामला बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है। मृतका की पहचान भगवानपुर गांव निवासी स्व। रामचन्द्र प्रसाद की वर्षीया पत्नी फूल कुमारी के रूप में की गई है। वही इस घटना के संबंध में फूल कुमारी के पुत्र अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार की सुबह पड़ोसियों के द्वारा पता चला कि उनकी मां की घर में गला रेत हत्या कर दी गई। वही इसके बाद वे गांव पहुँचे। जहां देखा कि कान में बाली व हाथ का बलिया गायब है और घर के अंदर गला रेता हुआ है। दीपावली के बाद से उनकी मां बिहारशरीफ से भगवानपुर गांव आ गई थी और अकेले ही रह रही थी। बता दे की अरविंद प्रसाद सिंह सिलाव प्रखंड के नालंदा स्थित महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं व बिहारशरीफ में अपने आवास पर रहते हैं। दरअसल, पड़ोसी जब सुबह अपने-अपने कामों को लेकर घरों से निकले तो घर के आगे बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव देखा, इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व परिजनों को दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद राजगीर DSP प्रदीप कुमार बेन थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन में जुट गए। राजगीर DSP प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह बात सामने आई है कि उनके घर का दरवाजा कभी बंद नहीं होता था और यह घर के बाहर द्वार पर ही सोती थी। प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच गई है। वहीं एफएसएल की टीम पटना से रवाना हो गई है।


