पटना में शातिर ठगों ने डायल 112 के DSP से की ठगी, एप अपडेट के नाम पर खाता से निकाले 17 हजार रुपए

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां डायल 112 के DSP से साइबर अपराधियों ने ठगी की है। बता दे की पुरे बिहार में साइबर क्राइम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठग रहे है। मिली जानकरी के अनुसार, पिछले 2 दिन में 11 लोगों ने ठगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साइबर शातिरों ने 11 लोगों के खाता से लगभग 14 लाख रुपए की ठगी कर ली। वही इस बार ठगों का शिकार डायल 112 में तैनात DSP अशोक पांडेय हुए है। उन्होंने बताया की एप बंद होने की बात कह उसको अपडेट करने को कहा। इसके लिए एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करके DSP उसे भरने लगे, जैसे ही उन्होंने लिंक पर ओटीपी भरा उनके खाता से पैसे निकल गए। उनके खाते से 17 हजार रुपए की निकासी कर ली।
एनआईटी पटना के भी छात्र फंसे
वही दूसरा मामला NIT पटना में पढ़ाई करने वाले दरभंगा के रहने वाले दुर्गेश कुमार का है। इनका पार्शल में गलत समान आने का डर दिखा कर इनसे ठगी कर ली। ठगों ने फोन किया और कहा कि आपका कुरियर मुंबई में आया है। उसमें संदिग्ध सामान है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी बात करेंगे। वी इसके बाद एक फर्जी आधिकारी ने दुर्गेश से बात की और कहा कि आपके आधार कार्ड पर कई अकाउंट चल रहा है। कुछ आपत्तिजन सामान भी पकड़ा गया है। आपको 1 लाख रुपया फीस भरना होगा और जांच में दोषी नहीं पाए जाने पर पैसे लौट जाएंगे। दुर्गेश डर कर एक लाख रुपया शातिरों के खाता पर जमा कर दिया। वही पटना के वेटनरी कालेज के पास रहने वाले ललित कुमार सिन्हा ने गुगल से अमेजन का नंबर लिया व फोन किया। ठगों ने उनके खाता से 99 हजार निकाल लिया। इसी तरह विक्रम के अजेय राज को घूमने के लिए वृंदावन जाना था। उन्होंने गुगल से टूर एजेंसी का नंबर लिया। नंबर ठगों का निकला। ठगों ने सस्ता टिकट का लालच दे कर उनके खाते से 1.20 लाख रुपया उड़ा लिए।

You may have missed