August 12, 2026

मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्ध महिला को कुचला; मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

मुंगेर। मुंगेर में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 64 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्व: फकीरा रजक की पत्नी लगनी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही धराहरा थानाध्यक्ष पप्पन कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन मे जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र श्रवण कुमार ने कहा कि उनकी मां सुबह नौ बजे घर से बहियार जाने के लिए निकली। इसी दौरान तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने बनिया पुल के पास घक्का मार दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। ग्रामीण आक्रोशित होकर मुआवजा की मांग करने लगे। पुलिस और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुबोध यादव ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed