भीड़ का भयानक चेहरा : चोरी के आरोप में दबंगों ने महिला को दौड़ाकर पीटा, मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

बगहा। बिहार के बगहा में दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। जिसका विडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दे की महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिन लोगों को उसके ऊपर दया नहीं आई और लोग उसके शरीर पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहे। दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही यह पूरी वारदात जिलें के लौकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ की है। दरअसल, बिहार में एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया गया। महिला पर चोरी का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है की आरोपी महिला नारायणगढ़ निवासी प्रकाश चौधरी के घर में चोरी करने के बाद गांव के ही साधु चौधरी के घर में घुसी थी। महिला के पास चाबियों का गुच्छा था, जिसकी मदद से घर में घुसकर वह रुपया व गहना निकल रही थी। वही इसी दौरान महिला को लोगों ने रंगेहाथ धर दबोचा। वही इसके बाद गुस्साए लोगों ने महिला को जमकर पीटा। वही इस बीच महिला चिल्लाती रही और छोड़ने का गुहार लगाती रही लेकिन लोगो ने उसकी एक नहीं सुनी। महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे महिला के शरीर पर डंडे बरसाए जा रहे हैं, हालांकि अमृतवर्षा वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे व उसे लोगों के चंगुल से बचाया। वही ग्रामीणों ने बताया कि महिला को छुड़ाने आए लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। महिला के परिजनों के द्वारा इसका सर्टिफिकेट भी दिखाया गया। वही इस पूरे मामले पर लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
