नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात : डॉ. भारती मेहता

पटना। जदयू महिला प्रकोष्ठ की नव-मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह व माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा कि विकास पुरूष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और यह गौरव का विषय है कि पार्टी ने मुझे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. भारती मेहता ने कहा कि मैं अपने नेता के नीति व सिद्धान्तों को आदर्श मानते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कोई भी कसर बाकी नहीं छोडूंगी।

You may have missed