October 28, 2025

शेखपुरा में पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने लगाया फंदा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

शेखपुरा। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो फंदे से लटककर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की स्थिति काफी नाजुक है। युवक लखीसराय हलसी थाना क्षेत्र ककरौरी गांव निवासी सिकंदर बिंद का पुत्र महादेव बिंद (27) है। जो शेखपुरा और लखीसराय के सीमावर्ती क्षेत्र में रहता है। पहले उसे सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया था। पत्नी की नजर फंदे से झूलते पति पर पड़ी तो उसने पति का पैर नीचे से पकड़ लिया और शोर मचानी शुरू कर दी। जिसके बाद बाद पड़ोस के लोग सहित परिजन पहुंचे। शराबी के गले से रस्सी का फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा। सबसे पहले शराबी को हलसी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। फिर सदर अस्पताल शेखपुरा में रेफर किया गया। वहां से पावापुरी भेज दिया गया। शराबी के पिता सिकंदर बिंद ने कहा कि हमारे गांव में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जाता है और अधिकांश ग्रामीण शराब का सेवन करते हैं। मेरा पुत्र महादेव बिंद भी काफी शराब पीता है और अपनी सारी कमाई शराब में ही उड़ा देता है। पत्नी हमेशा शराब पीने के लिए मना करती है तो वह उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। सुबह में वह शराब पीने के लिए घर से निकल रहा था तो उसकी पत्नी ने उसको शराब पीने से मना किया। जिससे नाराज होकर वह फंदे से लटक गया। वक्त रहते उसकी पत्नी ने उसकी जान बचा ली।

You may have missed