August 12, 2026

PATNA : बिहटा में सोन नदी में डूबकर कोलकाता के मजदूर की मौत, मछली मारने के दौरान हुआ हादसा

पटना। बिहटा थाना क्षेत्र में सोन नदी में मछली मारने के दौरान डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुनील मंडल के तौर पर हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के सुनील मंडल बिहटा के सिकंदरपुर स्थित एनआईटी कैंपस में चल रहे निर्माण कार्य में लगा था। गुरुवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ सोन नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चला गया। जब तक ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed