लालू ने नीतीश को गुंडो से पिटवाया, पर आज मुख्यमंत्री सत्ता के लिए उनकी गोद में जाकर बैठ गये : सम्राट चौधरी

  • मुख्यमंत्री के बयान पर सम्राट बोले, जिस समाज ने उन्हें गद्दी दी उन्होंने उसी समाज को ठगा, इस बार उन्हें उखाड़ देना है

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के सम्राट आमने-सामने हैं। सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी के साथ-साथ उनके पिता पर भी हमला बोला। बस क्या था बिहार बीजेपी के सम्राट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पोल खोल कर रख दी। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों को बताया कि किस तरह से राजद के गुंडों ने नीतीश कुमार की पिटाई की थी। भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुरानी बातें याद दिलाई हैं। साथ ही बिहार के लोगों की जेहन में पुरानी बातें ताजा कर दी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अरे नीतीश बाबू आपको तो लालू यादव कितना कुटवाये थे याद है न गोरैल लालू यादव के गुंडो ने किस तरह से नीतीश कुमार को पीटने का काम किया था। यह उनको याद करना चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि लव-कुश समाज ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की गद्दी तक पहुंचाया लेकिन यह किसी के नहीं हुए। यह किसके हुए। लालू प्रसाद के बेटे का हुए। नीतीश कुमार की टिप्पणी कि सम्राट चौधरी के पिता को उन्होंने सम्मान दिया। इस पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पिता को क्या सम्मान देंगे। नीतीश कुमार मेरे पिताजी से 20 साल छोटे हैं। नीतीश कुमार जब हाफ पैंट पहनकर घूमते थे तब मेरे पिता देश के लिए सेवा का काम कर रहे थे। वे सेना में थे। उन्होंने तीन बार देश के लिए युद्ध लड़ा और तब राजनीति में आए। नीतीश कुमार को हैसियत नहीं है। उन्होंने तो लव-कुश समाज को धोखा दिया है जिसने नीतीश को सम्मान दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिस लव-कुश (कुर्मी-कोयरी) समाज ने प्रतिष्ठा दिया और गद्दी तक पहुंचाया वे उस समाज में भी नहीं हुए। सीएम नीतीश उस लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए जिस लालू के गुंडों ने नीतीश को पीटने का काम किया था। सीएम नीतीश पर यह आरोप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने यह संकल्प ले चुकी है कि भाजपा के नेतृत्व में नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकना है। नीतीश चाहे लालू यादव के साथ जाएं या राहुल गांधी के साथ, बिहार की जनता उन्हें उखाड़ने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बना लिया है। बिहार की जनता की इसका हिसाब नीतीश कुमार से लेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार में बैकवर्ड- फॉरवर्ड करना चाहते हैं। लालू यादव को लेकर हमने कहा कि वे राजनीति के कैंसर हैं। इससे नीतीश को लगता है कि अब बैकवर्ड- फॉरवर्ड नहीं होगा, इसलिए नीतीश अब इस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं।

You may have missed