October 28, 2025

PATNA : दो हफ्ते बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन वृद्धि के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

पटना। बड़ी खबर राजधानी पतन से आ रही है। जहां निगमकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम प्रबंधन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच सफल वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है। बता दे की पटना नगर निगम में पिछले 14 दिनों से चल रही हड़ताल खत्म हो गयी है। वही नगर निगम की ओर से कर्मियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिया गया है, इसके बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है। बुधवार की देर शाम कर्मियों ने यह फैसला लिया है। पटना नगर निगम के 8 हजार सफाईकर्मी व दैनिक कर्मी 14 दिनों से हड़ताल पर थे। सफाई कर्मियों की हड़ताल पर जाने से शहर में कचरे का अंबार लग गया है। ऐसे में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मियों की मांग पर विचार करने का फैसला लिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है।
वेतन वृद्ध को लेकर हड़ताल पर थे कर्मी
बता दें कि, पिछले 21 सितंबर से PMC के 8 हजार सफाईकर्मी व दैनिक कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। अपने 17 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ आवाज बुलंद किया था। वही इन 17 सूत्री मांग में वेतन वृद्ध के साथ-साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था हटाने व समान काम समान वेतन की भी मांग को शामिल किया गया था। वही पिछले 13 सितंबर को नगर निगम ने सफाईकर्मियों के वेतन में प्रतिदिन के हिसाब से 30 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वही इस हिसाब से कुशल दैनिक कर्मियों को 780 रुपये व अति कुशल को 530 रुपये दिए जाने का फैसला लिया गया था, लेकिन सफाई कर्मियों को यह मंजूर नहीं थी। कर्मियों की मांग थी कि समान काम समान वेतन दिया जाए। वही इसी को लेकर वे लोग हड़ताल पर चले गए थे। वही एक ओर पटना में डेंगू पांव पसार रहा था, वहीं दूसरी ओर पटना नगर निगम के कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण शहर में कचरे का अंबार जमा हो गया था। पूरे शहर में जगह जगह कचरा ही कचरा दिख रहा था, जिस कारण आने जाने में लोगों को समस्या हो रही थी। आखिर में हड़ताल के 14 दिनों के बाद नगर निगम ने दोबारा कर्मियों के वेतन पर विचार करने का आश्वासन दिया है, वही इसके बाद बुधवार को हड़ताल समाप्त की गई है।

You may have missed