September 18, 2026

PATNA : जदयू द्वारा कर्पूरी चर्चा को लेकर दीघा में चलाया गया जनसम्पर्क अभियान

  • समाज के शोषितों व वंचितों के हक़ की लड़ाई लड़ेगी जदयू : रविंद कुमार सिंह
  • जातीय गणना में अड़ंगा लगाने के लिए मोदी सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दायर किया : नीरज कुमार

पटना। शुक्रवार को बिहार प्रदेश जदयू द्वारा कर्पूरी चर्चा को लेकर दीघा विधानसभा के विभिन्न इलाकों में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। वही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद रविन्द्र कुमार सिंह एवं मुख्य प्रवक्ता सह विधानपार्षद नीरज कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीघा विधानसभा अंतर्गत दीघा पॉल्सन, घुसुक टोला एवं पाटी पूल के इलाकों में पर्चा वितरण कर भाजपा के दलित और पिछड़ा विरोधी कुकृत्यों को जनता के सामने उजागर किया। वही इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद रविंद कुमार सिंह ने कहा कि जदयू समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों के हक़ की लड़ाई लड़ने में क़भी भी पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार समाजिक न्याय के साथ विकास के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के लिए पार्टी द्वारा प्रदेशभर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय ही दलित व पिछड़ों की याद आती है, चुनाव के बाद ये लोग अपने पूंजीपति मित्रों की जीहुजूरी में मदमस्त हो जाते है। मुख्यमंत्री जी ने समाज के दलित, शोषित और वंचित वर्गों की बेहतरी हेतु बिहार में जातिगत गणना कराने का निर्णय किया था, लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आया इसलिए उन्होंने जाति आधारित गणना में अड़ंगा लगाने के लिए SC में हलफनामा दायर कर दिया। ठीक उसी प्रकार बिहार नगर निकाय चुनाव में भी अतिपिछड़ा आरक्षण ख़त्म करने के लिए भाजपा ने पुरजोर कोशिश किया था। लेकिन मुख्यमंत्री जी के मजबूत निश्चय की वजह से भाजपा का यह नापाक मंसूबा भी निष्फल रहा। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से शिव शंकर निषाद, बंटी कुमार चंद्रवंशी, संतोष कुशवाहा, सुनील चंद्रवंशी, रवि ज्योति बिल्लू, शत्रुघ्न पासवान, मुन्ना चौधरी, नरेंद्र चंद्रवंशी, अवधेश चंद्रवंशी, मनोज दास, रिजवान अंसारी, अरुण सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You may have missed