February 21, 2026

नालंदा में 8 वर्षीय बच्चे की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से मौत, छत पर खेलने के दौरान हुआ हादसा

नालंदा। बिहार के नालंदा में मंगलवार की शाम खेलने के दौरान करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई। वही यह पूरा मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव का है। वही इस हादसे में मृतक की पहचान गांव निवासी लल्लू मोची का पुत्र काबुल कुमार है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि काबुल कुमार छत पर कच्ची लकड़ी से खेल रहा था। वही घर के बगल से ही 440 विद्युत प्रवाहित तार गुजरी है। खेलते-खेलते लकड़ी तार के संपर्क में आ गया। जिसके कारण बालक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तेज आवाज हुई तो उन लोगों को पता चला, इसके बाद वे लोग छत पर गए। जहां, काबुल बिजली के तार के संपर्क में आया हुआ था। जिसके कारण उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक 3 भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों की चित्कार गांव में गूंजने लगी। वही दुःख की इस घड़ी में आस पड़ोस के लोग काबुल की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना देने में जुट गए। वही इस मामले को लेकर बिन्द थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। वही छत पर खेलने के दौरान करंट लगने से मौत की बात परिजनों के द्वारा बताई जा रही है।

 

You may have missed