August 26, 2026

PATNA : दीघा में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक के मुसहरी के समीप मंगलवार को घायल अवस्था में एक शख्स मिला। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस मामले में दीघा थाना अध्यक्ष राम नाथ तिवारी ने बताया कि घायल अवस्था मे युवक गिरे होने की सूचना मिली थी। वही जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी युवक को पहचान से इनकार कर दिया। वही मृतक के पैर में चोट के निशान हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि रामजी चक में युवक को देखा गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही सड़क किनारे वो गिरा हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You may have missed