पटना में भाजपा ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस, BJP के कई नेता रहे मौजूद
पटना। राजधानी पटना में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मौन जुलूस निकाला। जो की राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जेपी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। जहां लोक नायक जयप्रकाश की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया। वही इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, विधायक नितिन नवीन, भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई BJP नेता मौजूद थे। वही इस मौके पर बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने कहा कि ये पूरी तरह से विभाजन की उस विभिषिका का स्मृति दिवस है। जो पूरी तरह से कांग्रेसियों और कम्युनिस्टों की करतूत से जुड़ा है। इन्होंने भारत के इतिहास को तोड़ मोड़ कर पेश किया है। युवा पीढ़ी इसे नहीं जान पाये कि सत्ता को पाने के लिए इन्होंने क्या-क्या तांडव किया। उन्होंने आगे कहा की करोड़ों लोगों की सहादत हुई आज स्मृति दिवस को जानकर आने वाली पीढ़ी अपना इतिहास जानेगी। तब ही अपना भविष्य सही रूप से बना पाएगी। वही इस मौके पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बयान दिया है कि भाजपा को वोट देने वाला राक्षस है। इस पर आपकी प्रतिक्रिया क्या है? सुरजेवाला के इस बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर किसी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है तो उस पर कुछ नहीं कहना है। वही इस देश के लोग नरेंद्र मोदी से मोहब्बत करते हैं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को वोट देते है और देते रहेंगे। वहीं, संजय राउत के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि वाराणसी से प्रियंका चुनाव लड़ेगी तो मोदी जी हार जाएगे। संजय राउत के इस बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जिसको लड़ना है लड़ के देख लें। अब तो राहुल गांधी भी स्मृति ईरानी से हार गए अब इसके बाद क्या बचता हैं।


