बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले रहे लोग

पटना। पड़ोसी देश नेपाल व बिहार में हो रही भारी बारिश के बाद प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बता दे की बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी पटना और सुपौल समेत कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। जिससे बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वही बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले रहे हैं। वही भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। वही प्रदेश की बागमती, कमला बलान, भूतही बलान और ललबकिया नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी। वही अगले 24 से 48 घंटे में गंगा, गंडक और अधवारा के भी लाल निशान पार कर जाने की संभावना है। वही समस्तीपुर और बक्सर में गंगा उफान पर है। वहीं कोसी के वीरपुर बराज का जलस्तर इस साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। केवल 24 घंटे में यहां 60 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बढ़ गया है। जबकि, गंडक नदी का जलस्तर वाल्मिकीनगर बराज पर लगभग 40 हजार क्यूसेक तक बढ़ा। दोनों स्थानों पर इनका जलस्तर बढ़ ही रहा है बागमती और कमला बलान का जलस्तर 24 घंटे में सवा 2 मीटर से अधिक बढ़ गया है जबकि भूतही बलान के जलस्तर में 24 घंटे में एक मीटर से अधिक और ललबकिया के जलस्तर में डेढ़ मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

You may have missed