बिहटा में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने अधेड़ को कुचला : मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां बिहटा के सिकरिया चौक के नजदीक आज शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल डाला है। वही मौके पर ही घटनास्थल पर मौत हो गई। वही इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर बिहटा-कनपा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वही पटना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मृतक की पहचान विक्रम थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी नरेश पांडे के रूप में हुई है। मिली जानकरी के अनुसार, मृतक नरेश पांडे सब्जी की खरीदारी के लिए सिकरिया चौक के समीप पहुंचे थे। वही सब्जी खरीदने के दौरान ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। वही भाग रहे ट्रक को आक्रोशित लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत किया। लाश को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्ट के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से लिखित आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


