February 21, 2026

दानापुर में नए टीओपी का SP ने किया उद्घाटन, कई बंद परे TOP को भी किया गया चालू

पटना। प्रदेश में अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए बिहार पुलिस नए-नए तरकीब निकलती रहती है। वही अपराध नियंत्रण व आम लोगों से पुलिस का सीधा संपर्क हो इसको लेकर बिहार पुलिस की कोशिश जारी है। वही आम लोगों से सीधा संपर्क बनाने के लिए सोमवार को राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के कैंट एरिया में कंपनी बाग TOP का उद्धघाटन किया गया। वही नए TOP का उद्धघाटन सिटी SP पश्चिमी राजेश कुमार, दानापुर अनुमंडलाधिकारी प्रदीप कुमार, दानापुर ASP अभिनव धीमान संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। सिटी SP पश्चिमी राजेश कुमार ने कहा कि दानापुर में पहले से ही बहुत सारे TOP कार्यरत हैं। जिसमे कंपनी बाग़ TOP भी था। बीच में बहुत सारे कर्मी रिटायर्ड हो गए। जिसके कारण कंपनी बाग टीओपी काम नहीं कर रहा था। पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश दिया गया कि जितने भी टीओपी पुराने हैं और बंद हैं उसे चालू किया जाए। वही इसी के तहत आज कंपनी बाग टीओपी का उद्धघाटन किया गया है।
सभी टीओपी पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध
वही इसके लिए जो भी पदाधिकारी और जो कर्मी हैं उन्हें भी यहां पदस्थापित किया जा चुका है। आज से यह टीओपी कार्य करना शुरू कर देगा। वही इस टीओपी पर 5 सिपाही और एक पीटीसी की नियुक्ति रहेगी। पुराने टीओपी पर पुलिस की कमी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने ने कहा कि सभी पुराने टीओपी पर भी पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करा दिया गया है। वही इस मौके पर दानापुर अनुमंडलाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा की पुलिस मुख्यालय की यह एक अच्छी पहल है। जिस क्षेत्र में या जिलो में जहां-जहां टीओपी या ओपी नही चल रहे हैं वहां पर इसे चालू करने के साथ ही प्रयाप्त पुलिस बल दिया जा रहा है। वही इस मौके पर दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, रूपसपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, खगौल थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी सहित दानापुर अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

You may have missed