February 22, 2026

लोकसभा में राहुल की वापसी से कई लोगों का प्रधानमंत्री बनने का सपना टूटा : सुशील मोदी

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री बोले, राहुल की वापसी से इंडिया गठबंधन में नीतीश ममता और शरद पवार को हुआ सबसे अधिक दुख

पटना। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर जहां एक और कांग्रेस में जश्न का माहौल है वही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इस मामले को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जश्न मनाएं राहुल गांधी इसमें रोक कहां है। लेकिन उनको दोषमुक्त नहीं किया गया है ,केवल उनकी सजा पर रोक लगाई गई है। अभी ही उनकी अपील पेंडिग है। उसका इंतजार करना चाहिए। जब दो साल की सजा हुई तो उनकी सदयस्ता को रद्द कर दिया गया, फिर उनकी सजा पर रोक लगी तो उन्हें वापस सदन आने की अनुमति मिली। लेकिन, अभी वो दोषमुक्त नहीं हुए हैं। उनपर जो आरोप है वो अभी भी बरकरार है। उनके सदन में आने से क्या फर्क पड़ने वाला है इससे पहले भी वो सदन में मेंबर थे तो उससे कोंग्रस की सेहत पर क्या असर पड़ा। भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की वापसी से कांग्रेसी भले ही खुश हो रहे हों लेकिन उनके सहयोगी दुखी हैं। उनके सदन में वापस आने से सबसे अधिक किसी को दुःख पहुंचा है तो वो हैं शरद पवार, ममता बनर्जी और सबसे ज्यादा नीतीश कुमार दुखी हैं। इन तीनों का बड़ा सपना टूट गया है। इनके सदन में वापस आने से एनडीए को कोई परेशानी नहीं होने वाली है। बल्कि यह समझना चाहिए कि राहुल पहले भी सदन के मेंबर थे तो उस समय क्या कांग्रेस के सेहत पर कोई असर पड़ा था।

You may have missed