August 13, 2026

सर्वोच्च न्यायालय का आदेश न्याय की जीत का प्रतीक : ललन सिंह

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि षड्यंत्र के खिलाफ न्याय की जीत हुई है। उन्होंने आगे कहा की माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश ने आज फिर साबित कर दिया कि अंततोगत्वा न्याय की ही जीत होती है। राहुल गांधी के खिलाफ जो षड्यंत्र किया गया था उसमें सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जीत मिली है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद अब एक बार फिर से उनकी संसद की सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। ललन सिंह ने कहा की न्याय स्थापित करने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय को हम सलाम करते हैं।

You may have missed