बिहार में मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म : भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- चुनाव में इसका हिसाब लेगी जनता

पटना। दिल्ली संसोधन विधेयक पर चर्चा के बाद से ही बिहार की सियासत गरमाई हुई है। बता दे की चर्चा के दौरान JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा पर जमकर हमला बोला था। जिसके बाद से ही प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वही अब भाजपा नेता ललन सिंह के ऊपर हमलावर बने हुए है। बता दे की JDU के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने ललन सिंह को आईना दिखाया है। RCP सिंह ने कहा कि ललन सिंह को BJP ने पहचान दिलाई और वे भूल गए हैं कि NDA के वोट से सांसद बने हैं। RCP सिंह ने आगे कहा कि सांसद के रूप में आज ललन सिंह को जो पहचान मिली है वह BJP ने दिलाई है। ललन सिंह किस पार्टी के वोट और समर्थन से आज सांसद बने हुए हैं, यह हर कोई जानता है। ये लोग जो कहते हैं तो कहने के पहले थोड़ा सोंचा करें। मुंगेर में जितने भी NDA के समर्थक थे उन्होंने वोट दिया तो ललन सिंह जीत पाए।

उन्होंने ललन सिंह को नसीहत दी कि वे जो भाषा बोल रहे हैं उसे 2024 के चुनाव के बाद बोलकर दिखाएं। ललन सिंह NDA के वोट से सासंद बने हैं ऐसे में उनके मुंह से इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है। वहीं भागलपुर में भाजपा नेताओं के ऊपर पुलिस के द्वारा की गई बर्बरता पर RCP ने कहा कि बिहार में शासन और प्रशासन पूरी तरह से खत्म हो गया है। अपराधी सड़कों पर गोली चला रहे हैं और बैंक लूट रहे हैं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जब विधानसभा मार्च कर रहे थे तो बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। उन्होंने आगे कहा कि लाठीचार्ज में बीजेपी नेता की मौत हो गई और कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। सांसद तक को नहीं छोड़ा गया। कटिहार में बिजली की मांग कर रहे लोगों को गोली मारी गई। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में जब 2005 से 2010 तक NDA की सरकार बनी थी तब हर दिन कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग होती थी। उस वक्त इस तरह की घटनाएं कहां होती थी लेकिन अब बिहार में पूरा शासन फ्लॉप हो चुका है। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो चुका है। जिसका खामियाजा पूरे बिहार के लोगों को झेलना पड़ रहा है। CM अपना गुस्सा कहीं और नहीं निकाल सकते हैं तो जितने भी BJP के कार्यकर्ता हैं उनके ऊपर निकालते हैं। बिहार की जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका हिसाब लेगी।