August 12, 2026

PATNA : मृतक के परिजनों को दिया गया दुर्घटना बीमा योजना के तहत 4 लाख रुपये

पटना,पालिगंज। स्थानीय बाजार स्थित PNB बैंक शाखा में मृतक के परिजनों को दुर्घटना बीमा योजना के तहत 4 लाख रुपये दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र के डीहपाली गांव निवासी मटह चौधरी के पुत्र मोहित चौधरी पूर्व में ही बजाज एलयंज कम्पनी में 68 रुपये का अपना ग्रुप दुर्घटना बीमा कराया था। जिसका मौत कुछ दिनों पूर्व पालीगंज के धरहरा गांव के पास मोड़ पर सड़क दुर्घटना में हो गया था। जिसकी सूचना लिपिक सह AOPNBE के सहायक महासचिव बिहार प्रदेश चन्द्रेश नारायण ने शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा को दिया। जिसपर त्वरित करवाई कर अनिल वर्मा ने नॉमिनी मटह चौधरी के खाते मे मंगलवार को 4 लाख रुपये का भुगतान कराया। वही इस मौके पर सहायक प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, बजाज के वरिष्ट पदाधिकारी मनोज कुमार, राजन पाठक, बैंककर्मी सुबोध पासवान, मुरली मनोहर, कमलेश ठाकुर, सोनालिका, राधा, किरण कुमारी, BCA राकेश कुमार, रामाकांत कुमार, अभिषेक कुमार, संजीत कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य ग्राहक उपस्थित थे।

You may have missed