February 16, 2026

छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, एक सप्ताह तक 15 लोगों ने दरिंदगी कर सुनसान जगह फेंका

छपरा। बिहार के छपरा से हैवानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रही है। वही यह पूरी घटना बिहार के सारण में हुई है। यहां 15 दरिंदे एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर गए। बता दे की बदमाशों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। पीड़िता जब किसी प्रोग्राम से वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने उसे उठा लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया था। वही यह पूरी घटना मशरक थाना क्षेत्र की है। दरअसल, यूपी के गोंडा की रहने वाली शादीशुदा महिला सारण के मशरक में एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करके अपने परिवार का पेट पालती थी। वही इसी बीच ऑर्केस्ट्रा संचालिका ने झांसा देकर उसे दूसरे ऑर्केस्ट्रा संचालक के 10 हजार रुपए में बेच दिया था। वही पीड़िता को बेचने के बाद संचालिका दिल्ली फरार हो गई थी। इस बात की जानकारी जब पीड़िता को मिली तो उसने वापस गोंडा अपने घर लौटने का मन बना लिया। इसी बीच उसे एक प्रोग्राम में डांस करने के लिए भेजा गया। वहां डांस करने के बाद जब डांसर वापस लौट रही थी, तभी 15 अपराधियों ने उसका रास्ता रोका और जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। वही दरिंदो ने 7 दिनों तक पीड़िता के साथ हैवानियत करने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो बेहोशी की हालत में उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। अर्धनग्न महिला को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वही स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने SP के निर्देश पर मशरक थाने में केस दर्ज किया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे कड़ी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

You may have missed