PATNA : बेवफा निकली पत्नी तो पति ने प्रेमी की कराई हत्या, नाजायज संबंध को लेकर पति ने उठाया बड़ा कदम
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सटे बिहटा के अमहरा गांव में बीते 9 जुलाई को अपने घर के दरवाजे पर बैठे जमीन कारोबारी सुनील साव को बदमाशों ने एक के बाद एक 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। वही इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वही इधर हत्या के एक सप्ताह बाद पटना पुलिस ने मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए दानापुर ASP अभिनव धीमान ने कहा कि अमहरा गांव के रहने वाला एक किराने दुकानदार की रमेश कुमार की पत्नी से जमीन कारोबारी सुनील साव का नाजायज संबंध था। जिसको लेकर पति के मना करने के बाद भी दोनों मिलते रहते थे। साथ ही घंटो दोनों के बीच बातें भी हुआ करती थी। जिसका विरोध पति रमेश कुमार करता था। वही इसी से नाराज रमेश कुमार ने पटना भोजपुर छपरा जैसे इलाकों से हत्या के लिए शूटर को बुलाया और हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी भी दिया था। वही इस हत्या का पर्दाफाश करते हुए दानापुर ASP ने कहा की घटना के 3 दिन बीतने के बाद परिजन ने मृतक का मोबाइल पुलिस को हैंड ओवर किया।

तभी ही पुलिस ने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर अनुसंधान में जुटी और आरोपी की गिरफ्तारी कर ली। अभी भी इस मामले में पुलिस के द्वारा शूटर की तलाश लगातार जारी है। फिलहाल घटना को लेकर महिला से भी पूछताछ किया गया है। महिला की पति रमेश कुमार ने पुलिस के सामने अपनी जुर्म स्वीकार कर ली है। मिली जानकरी के अनुसार, पत्नी के साथ उसका नाजायज संबंध था और हमने कई बार उसे मना भी किया था इसके बाद भी यह नहीं मानता था। अंत में हमने रास्ते से हटाने के लिए उसकी मौत की साजिश रची। बताया जा रहा है की व्हाट्सएप चैटिंग के द्वारा शूटर को हायर किया। वही सभी शूटर पटना छपरा और आरा के रहने वाले थे और 1 लाख रुपए उनके अकाउंट पर डाला और उन लोगों को मृतक का लोकेशन दिया। वही इसके अलावा दानापुर ASP ने घटना के दिन गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के साथ हाथापाई और मारपीट की थी। यहां तक कि पुलिस के वाहन के शीशा भी तोड़ दिया था। जिसके खिलाफ प्राथमिकी बिहटा थाना में दर्ज किया गया है और जांच के शुरू कर दिया गया है। जांच क्रम में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरूद्ध कानूनी करवाई किया जाएगा।

