नालंदा में दिनदहाड़े बैंक से 14 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
नालंदा। बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है। बता दे की दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने बैंक से 14 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वही इस घटना के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की है। वही यह पूरी वारदात जिले के असथावां थाना क्षेत्र के आयाब गांव की है। जहां दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूटपाट की गई है। वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बता दे की बंदूक के नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकरी के अनुसार, बेखौफ अपराधी अचानक से बैंक में घूसकर लूटपाट करने लगे। वही इस दौरान बैंक के कर्मियों ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है। वही दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। चंद सेकेंडों में अपराधी बैंक से 14 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले भी जिले में बैंक लूट की घटना हो चुकी है। वही इस घटना के मात्र 15 दिन ही हुए थे कि दूसरी घटना को अंजाम दिया गया है। 3 जुलाई को नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर रामघाट के दक्षिण बिहार मध्य ग्रामीण बैंक में 12 लाख रुपए की लूट हुई थी।


