पप्पू यादव का महागठबंधन को चेतावनी, बोले- अगस्त तक जाप को महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया तो अकेले लड़ेंगे चुनाव
पटना। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव एक बार फिर CM नीतीश से अपील की है की उनकी पार्टी को महागठबंधन का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की बार-बार आग्रह करने के बावजूद अभी तक महागठबंधन में जाप को शामिल नहीं किया गया है। जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने हैरानी जताते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने महाठबंधन के बड़े नेताओं व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी आग्रह किया है कि मुझे महागठबंधन का हिस्सा बनाया जाए। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। पप्पू यादव ने बताया कि मैंने लालू प्रसाद से मिलकर भी आग्रह किया था। मुझे महागठबंधन का हिस्सा बनाया जाए। लेकिन, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इसका निर्णल लेंगे। लेकिन, पता नहीं क्या कारण है कि मुझे अभी तक महागठबंधन में शामिल नहीं किया गया।
अकेले चुनावी मैदान में उतरेंगे
वही पप्पू यादव ने महागठबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कांग्रेस को तय करना होगा कि मैं महागठबंधन का हिस्सा हूं या नहीं। अगस्त तक मुझे महागठबंधन शामिल नहीं किया गया तो मेरी 5 सीटों पर तैयारी होगी। जनता से पूछकर अकेले 3 से 5 सीटों पर चुनाव लडूंगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाते हुए ममत बनर्जी, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को विपक्षा एकजुटता को लेकर साथ आई है। लेकिन, बिहार में क्या कारण है कि महागठबंधन बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे साथ लेने को तैयार नहीं है। जाप सुप्रीमो ने आगे कहा कि जब भी महागठबंधन पर हमला हुआ है। NDA और पीएम मोदी पर हमला करने का काम सबसे जाप पार्टी और पप्पू यादव पहले करता है। केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल, आदिपुरुष जैसी प्रोपगैंड फिल्मों को हमेशा विरोध करता हूं। वहीं उन्होंने भाजपा के बिहार विधानसभा मार्च को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कारण है, जो पार्टी में बिहार में 17 साल शासन में रही है। वो विधानसभा मार्च को लेकर सड़क पर उतरी तो 2000 की भीड़ नहीं जुटा सकी। भाजपा के राज्यसभा सांसद ऋतुराज सिन्हा के माध्यम से इस विरोध मार्च में SIS के गार्ड को बुलाना पड़ा। इसके बाद विधानसभा मार्च में मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल करना पड़ा है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के विपक्ष के रुप में खड़ा रहा हूं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस के साथ खड़ा रहा हूं। मेरा प्रयास है कि वसुधैव कुटुम्बकम जो भारत है, उसकी रक्षा हो। मेरा प्रयास है कि गरीब आदमी कि न्याय मिले। देश की 90 फीसदी आबादी को जस्टिस नहीं मिल पाता है। आर्थिक रुप से सभी लोगों की मदद करता हूं। किसान, बेरोजगार, युवा, महिलाओं, मीडिल क्लास, लोअर मीडिल क्लास के लिए साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।


