पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा करेगी अभियान, लोकतंत्र की जननी वैशाली से 21 जुलाई को आगाज

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह रबर स्टॉम्प हो गए हैं नीतीश : विजय सिन्हा

पटना। राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा पर बीते दिनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज को BJP ने मुद्दा बना लिया है। बीजेपी लाठीचार्ज को अब भूनाने में लगी है। वही भाजपा इसके खिलाफ गांव-गांव घूमेंगी। जिसकी शुरुआत 21 जुलाई से होगी। वही इसका आगाज लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाली बिहार की वैशाली से होगा। विधनसभा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा इसकी शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा है कि BJP 21 जुलाई बिहार के वैशाली से इस अभियान की शुरुवात करेंगी। उन्होंने कहा है कि लाठीचार्ज के खिलाफ अभियान शुरू होगा। हर गांव में बीजेपी नेता जाएंगे। जेपी आंदोलन के तर्ज पर यह आंदोलन होगा। जनता की लाठी में आवाज नहीं होती है।
सीएम पर तुष्टीकरण का आरोप
विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए उनके गृह शहर बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात कही। विजय सिन्हा ने कहा कि बख्तियार खिलजी के नाम पर बख्तियारपुर है। CM नीतीश कुमार इस नाम को भी बदल नहीं सके। वे तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। वही उन्होंने विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए कहा की जिस विपक्षी महाबैठक की एकता की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं, जिसमें दागी और परिवारवादी लोगों का जमावड़ा हो रहा है। देश की जनता का दिल इन लोगो से नहीं मिलने वाला है। सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि जब से महागठबंधन की सरकार मे शामिल हुए हैं। तब से अब तक 5 हजार लोगों की हत्या हुई है। जमीन माफियाओं ने यह हत्या की है। समाज के अंदर भय का माहौल बना दिया है। दारू माफिया हाथ काट रहें हैं। SP से शिकायत किए। वे मौके पर नहीं गए।
रबर स्टॉम्प हो गए हैं नीतीश
उन्होंने आगे कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिला का यह हाल है। यही हालत पूरे बिहार की है। वैशाली में मंदिर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रबर स्टांप बताते हुए कहा है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह हो गए हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि आपके अवसरवाद की राजनीति बिहार को बर्बाद कर रहा है।

You may have missed