पटना स्मार्ट सिटी : नेहरू पथ पर 3 जगह बनेंगे फुट ओवरब्रिज, CCTV कैमरे व फर्स्ट ऐड किट की होगी सुविधा
पटना। राजधानी पटना स्मार्ट बनाने के लिए लगातर राज्य सरकार बड़ी-बड़ी योजनाओं को हरी झंडी दिखा रही है। वही आज पटना स्मार्ट सिटी की 26वीं बोर्ड की बैठक में नेहरू पथ पर लैंडस्केपिंग व स्ट्रेटस्केपिंग करने का निर्णय लिया गया। वही पटेल भवन से लेकर डाकबंगला तक मेट्रो सिटी की तर्ज़ पर कई तरह के विकास कार्य किए जाएंगे। वही इस योजना को कुल लागत लगभग 35 करोड़ होगी। वही इसकी जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग को दी गयी है। इस काम को पूरा करने की अवधि 6 माह होगी। बता दे की पटना शहर से दानापुर को जोड़ने वाला नेहरू पथ प्रशासनिक व व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में यह सड़क बहुत ही व्यस्त रहता है। पटेल भवन से लेकर डाकबंगला तक इस सड़क की लम्बाई 4.5 किलोमीटर है। वही ऐसे में सड़क पार करने में लोगों को बहुत दिक्कत होती है और कई बार दुर्घटना भी हो जाती है।
एक्सक्लेटर्स, ईवी चार्जिंग, सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट ऐड किट भी होगी सुविधा
वही इस बैठक में निर्णय लिया गया है की नेहरू पथ पर 3 जगह फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे, जिसमें एक्सक्लेटर्स भी बनाए जाएंगे। पहला पटना ज़ू के गेट नंबर-1, दूसरा जेडी विमेंस कॉलेज और तीसरा विश्वेसरैया भवन के पास बनाया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। इसके साथ ही जहां-जहां संभव हो पाएगा, वहां फूटपाथ का निर्माण किया जाएगा। वहीं स्मार्ट स्ट्रीट लाइट पोल के साथ बोलार्ड लाइट, ईवी चार्जिंग, CCTV कैमरे और कई प्रकार के सेंसर भी लगाए जाएंगे। नेहरू पथ बहुत व्यस्त है और कई साइड रोड भी हैं। ऐसे में आमजन की सहूलियत के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। बस वे, ऑटो वे और ऑन स्ट्रीट पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। वही इसके साथ ही सड़क के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर स्कल्पचर और फव्वारे भी बनाए जाएंगे। पथ के विकास में नागरिक केंद्रित सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। वही कई जगहों पर बेंच भी लगाए जाएंगे, शौचालय का भी निर्माण होगा, फर्स्ट ऐड किट भी रखे जाएंगे और ट्रैफिक पुलिस बूथ के साथ-साथ कई और सुविधाएं होंगी। वही इस पथ के विकास एवं सौंदर्यीकरण से शहर की तस्वीर लोगों को आकर्षित करेंगी और नागरिक केंद्रित सुविधाओं से लोगों की परेशानी काम होगी।


