समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रही बस में लगी आग, 25 यात्रियों ने धुआं देंख कूदकर बचाई जान

समस्तीपुर। समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रही एक बस में बुधवार रात अचानक धुंआ उठने लगा। जिससे बस में बेठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। मामला जिले के मुसरीघरारी थाने के एनएच 28 पर मुसरीघरारी चौक के पास घटी। आनन-फानन में चालक ने सड़क किनारे बस रोग दी। जिसके बाद यात्री ने बस से कूद कर जान बचाई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में 25 लोग सवार थे। सब मुजफ्फरपुर के लिए आखिरी थी। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को कुछ नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले की जानकारी पर मुसरीघरारी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि देर शाम समस्तीपुर स्टैंड से महादेवा नामक खुली बस मुजफ्फरपुर जा रही थी। बस में करीब 25-30 यात्री सवार थे। लोगों ने बताया कि बस मुसरीघरारी चौक पर एनएच पर चढ़ने के बाद मुजफ्फरपुर की ओर मुड़ी थी कि अचानक बस के पीछे से लोगो ने धुआं उठता देखा। यात्रियों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद बस चालक ने बस रोक दी। जिसके बाद यात्री बस से मुख्य गेट, खिड़की आदि से कूदने लगे। जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत के होने की सूचना नहीं है। बस के चालक मो. हैदर अली ने बताया कि बस का टरबो फेल होने के कारण बस से अत्यधिक मोबिल इंजन में आने के कारण धुआं उठ रहा है। वह महादेवा नामक बस समस्तीपुर से लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे।

You may have missed