December 6, 2025

जेपी गंगा पथ ने पकड़ी रफ़्तार : 20 मिनट में दीघा से पहुचेंगे गायघाट, जुलाई अंत तक शुरू होगा मरीन ड्राइव का दूसरा फेज

पटना। राजधानी पटना में अधिकांश जगह पुल-पुलिया का कार्य चल रहा है। पटना मरीन ड्राइव भी इनमे से एक है। बताया जा रहा है की जल्द ही जेपी गंगा पथ का दूसरा चरण PMCH से गायघाट तक शुरू होने वाला है। इसे बनाने का काम तेज़ी से हो रहा है। वही इसे जुलाई के अंत तक शुरू करने की योजना है। वही इसके चालू हो जाने से अशोक राजपथ की जाम वाली सड़कों से निजात मिलेगी।
भद्रघाट से थोड़ा पहले होगा डाउन रैंप
वही इस रोड का निर्माण कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर राजू चौहान ने बताया कि दीघा से गायघाट तक कुल 139 पिलर्स हैं, जहां रैंप भी होंगे। उन्होंने बताया की 139 पिलर के पास उतरने के लिए डाउन रैंप बनाया जा रहा है, जो की भद्रघाट से थोड़ा पहले होगा। वहीं चढ़ने के लिए अप रैंप राजा घाट के बगल में कर्नलगंज घाट के पास स्थित जज गेस्ट हाउस के पास बनाया जाएगा। निर्माण कंपनी के मैनेजर राजू चौहान ने बताया कि अभी गायघाट में लगातार काम चल है, मगर बारिश के कारण थोड़ी दिक्कतें आ रही है। इस कारण काम में देरी हो रही है। दीघा से दीदारगंज के बीच 20.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से 7.7 किलोमीटर PMCH तक चालू है। वही दुसरा फेज PMCH से गायघाट तक करीब 4.8 किलोमीटर का हिस्सा है, जिसे शुरू होना है। वही इस मार्ग के बन जाने से दीघा से गायघाट तक आने जाने में सिर्फ 20 मिनट लगेंगे।
लोगों को मिलेगी जाम से निजात
बता दे की जेपी गंगा पथ के दूसरे फेज के शुरू हो जाने से सबसे ज़्यादा राहत अशोक राजपथ के लोगों को होगी। इसके साथ ही इन संकरी रास्तों से होते हुए लोग PMCH तक समय पर पहुंच जाएंगे। अशोक राजपथ में महेन्द्रू, सुल्तानगंज, पत्थर की मस्जिद, चौधरी टोला, त्रिपोलिया, बालकिशुनगंज, पठान टोली, आलमगंज, नुरानीबाग, बबुआगंज के इलाके शामिल हैं।

You may have missed