December 6, 2025

बिहार में बीजेपी को मजबूत करने कल लखीसराय पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

लखीसराय। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को लखीसराय दौरे पर रहेंगे। उनके इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा की पूरी टीम ने ताकत झोंक दी हैं। दूसरी बार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लखीसराय पहुंचे और गृहमंत्री के कार्यक्रम की अबतक हुई तैयारी का जायजा लिया। अपने पार्टी नेता और कार्यकतार्ओं का हौसला बढ़ाया। वहीं, अशोकधाम मंदिर से सटे बाहरी परती खेत में गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलिपेड निर्माण कराया जा रहा है। निमार्णाधीन हेलिपैड के बगल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर उतरा। सम्राट चौधरी का नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, मुकुल कुशवाहा, घनश्याम कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों नेताओं ने फूलमाला और बुके देकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष का हेलिकॉप्टर आते ही अशोकधाम में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से बाइपास रोड के रास्ते सभा स्थल गांधी मैदान पहुंचे, वहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष और अन्य पार्टी नेताओं के साथ सभा मंच और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।
गांधी मैदान में होने वाली सभा होगी एतिहासिक
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लखीसराय ऐतिहासिक धरती है और 29 जून को गृहमंत्री अमित शाह का गांधी मैदान में होने वाली सभा भी ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि मुंगेर सहित बिहार के सभी 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा कर रही है। मुंगेर में हमारी जीत होगी और कमल खिलेगा।

You may have missed