September 17, 2025

पटना में बकरीद को लेकर गाँधी मैदान में दो दिनों तक आम लोगों का प्रवेश बंद, आदेश जारी

पटना। राजधानी पटना में बकरीद को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर है। जिले में हर तरफ पुलिस की चाक चौबंद है। वहीं पटना में बकरीद को लेकर ऐतिहासिक गांधी मैदान को दो दिनों के लिए सील किया जाएगा। दरअसल, आगामी 28 जून से गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। बकरीद की नवाज को लेकर गांधी मैदान को सील किया जाएगा। आगामी 29 जून की सुबह बकरीद की नमाज अदा होगी। जिसको लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह होगी। वहीं इस दौरान 500 से 600 पुलिसजवानों की तैनाती की जाएगी। गांधी मैदान में 28 जून से लेकर बकरीद के नमाज अदायगी तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही जिला प्रशासन और पटना पुलिस सोशल साइट्स पर भी अपनी पैनी निगाह बनाए रखी है। इन सभी बातों की जानकारी पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को दी है। डीएम ने कहा कि, बकरीद को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए हर जगह मेडिकल टीम के साथ-,साथ पेयजल की व्यवस्था रहेगी।

You may have missed