September 17, 2025

बिहार में 10 जुलाई से शुरू हो सकता है विधानमंडल का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

  • 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच चलेगा सत्र; 5 बैठकें होंगी, दोनों सदनों के अध्यक्ष और सभापति ने दी सहमति

पटना। बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र इस बार जुलाई के अंतिम सप्ताह में नहीं बल्कि पहले पखवाड़े में ही चलने वाला है। इसको लेकर विधानमंडल के दोनों सदनों के सचिवालय ने अपने अध्यक्ष और सभापति से सहमति प्रदान कर ली है। इस बार का मानसून सत्र 5 दिनों का होने वाला है। बिहार विधानमंडल मानसून सत्र की शुरुआत 10 जुलाई से होने वाली है। यह बैठक 14 जुलाई तक चलेगी। इसमें पांच बैठक होगी। हालांकि इसको लेकर अभी कैबिनेट की मुहर लगना बाकी है। वहीं। विपक्षी एकता की 23 जून की महत्वपूर्ण बैठक और जीतन राम मांझी के सरकार से अलग होने के बाद विधानमंडल का यह पहला सत्र होगा। मॉनसून सत्र को लेकर शुरू से ही यह परंपरा चली आ रही है कि यह सत्र छोटा होता है। इससे पहले 2022 में मॉनसून सत्र अवधि 64 दिनों की थी पर 24-30 जून के बीच बैठक 7 दिन ही हुई। बैठक तो नहीं हुई पर सत्र को भी अनिश्चितकालीन स्थगित नहीं किया गया था। यह बैठक शुरू होने से पहले जदयू-भाजपा की एनडीए सरकार थी। लेकिन 9 अगस्त को नई सरकार बनी तो फिर 24 अगस्त से 26 अगस्त तक उसी सत्र को बढ़ा दिया गया। इस कारण मॉनसून सत्रावधि 64 दिनों की हो गई। इधर, मॉनसून सत्र में बारिश के कारण विधानमंडल परिसर में भारी जलजमाव हो जाता है। परिसर को जलजमाव से बचाने के लिए ड्रेनेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। इससे पहले 2021 में भी विधानमंडल का मानसून सत्र 5 दिनों का तय किया गया था।

You may have missed