PATNA : पालीगंज में भाजपा की ओर से संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

पालीगंज। शुक्रवार को मोदी सरकार के ‘9 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंर्तगत भाजपा पटना ग्रामीण के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन स्थानीय बाजार स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन में किया गया। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा अध्यक्षता शशांकधर शर्मा उर्फ चुन्नू शर्मा न किया। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, स्थानीय सांसद राम कृपाल यादव, पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा एवं जिला अध्यक्ष भाजपा पटना ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। वही इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान योजन का जिक्र करते हुए कहा की यह योजना किसान के लिए वरदान साबित हुआ है।

वही स्थानीय सांसद राम कृपाल यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान एवं समर्थन मूल्य वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा की आजादी के बाद अगर किसान की हितैषी कोई सरकार हुई तो वो मोदी सरकार है। जबकि, पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा ने किसानों की स्थानीय समस्या को लेकर बिहार सरकार के कार्यक्रमों की आलोचना की। वही इस मौके पर भाजपा के पटना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में संगठनात्मक संरचना को लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया। वही इस मौके पर भाजपा के पटना जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री रवि कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व मंडल अध्यक्ष बिनोद शर्मा, कमलेशकांत, निरज तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव, उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री राकेश रौशन, मंडल अध्यक्ष रघुवेंद्र शाही, नारायण कुमार, जीत कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा, संजय सिंह, मुन्ना सिंह व बिरेंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

About Post Author

You may have missed