December 3, 2025

अररिया में मासूम के साथ हैवानियत : 5 वर्षीय बच्ची का रेप कर लाश को बालू में गाड़ा, आरोपी गिरफ्तार

अररिया। बिहार के अररिया में 5 वर्षीय बच्ची से रेप और फिर बेहरमी से उसकी हत्या कर दी गई। वही इस घटना के समय घर के सभी लोग पड़ोस की शादी में गए थे। बताया जा रहा है की आरोपी रात के अंधेरे में बच्ची को घर से उठा ले गया। वही रेप के बाद गला मरोड़ कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं फिर बच्ची के शरीर पर चाकू से 4 वार किए। 4 जगह दांत से काटा। प्राइवेट पार्ट पर भी धारदार हथियार से वार किए। बच्ची के शव को बालू में गाड़ दिया। हालांकि, बच्ची के पैर का हिस्सा थोड़ा सा बाहर रह गया। अगली सुबह पैर देखकर लड़की के घर का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। तब परिवार के लोग गड्‌ढे की तरफ गए और शव को बाहर निकाला। वही इस घटना के बाद लोगों की भीड़ लगी गई। सब बच्ची के साथ हुई हैवानियत की चर्चा कर रहे थे। बच्ची के घर का पालतू कुत्ता आरोपी की शर्ट अपने मुंह में लेकर आया और बच्ची के घर के पास छोड़ दिया। लड़की और दो बच्चों को छोड़कर सभी बड़े सदस्य शादी देखने चले गए थे। सो रही बच्ची को कोई उठाकर ले गया। शनिवार की सुबह जब माता-पिता खोजबीन करने लगे तो बच्ची कहीं नहीं मिली। वही इसी बीच परिवार का पालतू कुत्ता कालू भौंक-भौंककर घरवालों को उस गड्ढे तक ले गया, जहां बच्ची की हत्या कर उसके शव को गाड़ दिया गया था। वही लाश मिलने के बाद बच्ची के माता-पिता सहित परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अमित ऋषिदेव की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर रविवार की दोपहर अमित ऋषिदेव को नगर थाना इलाके से ही अरेस्ट कर लिया। वही इधर लड़की के परिवार की एक ही मांग है कि आरोपी को फांसी हो या उसको गोली मार दी जाए।
आरोपी ने कबूल किया जुर्म
SDPO रामपुकार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। SP अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार ऋषिदेव बच्ची को उठा कर पास की झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीखना चाहा तो धारदार हथियार से उसके सीने में मारकर हत्या कर दी। शरीर को गड्ढे में दफना दिया था। वही नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित ऋषिदेव ने रेप की घटना स्वीकार की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में 1 सप्ताह का समय लगेगा। वही इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed