बिग ब्रेकिंग-तेजस्वी का खुलासा,भाजपा चाहती थी मुख्यमंत्री बनाना,प्रदेश में पॉलिटिकल बवंडर

पटना।महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक ड्रामेबाजी के बीच बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बेहद सनसनीखेज बयान देकर प्रदेश की राजनीतिक फिजाओं में सनसनी मचा दी है।तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा उन्हें भी मुख्यमंत्री का पद ऑफर कर रही थी। मगर उन्होंने सिद्धांतों से समझौता करना ठीक नहीं समझा तथा यह ऑफर ठुकरा दिया।तेजस्वी यादव ने दावा किया कि भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर अपने खेमे में उपमुख्यमंत्री का पद मांग रही थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की तरफ़ से बिहार का सीएम बनने का ऑफर दिया गया था। भाजपा चाहती थी कि बिहार में राजद का सीएम तथा भाजपा का डिप्टी सीएम हो। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वो नैतिकता को तिलांजलि देते हुए सिद्धांतों से समझौता कर लेते तो वो आज बिहार के मुख्यमंत्री होते।आगे तेजस्वी ने कहा कि मैंने सिद्धांतों से समझौता करना मुनासिब नही समझा।भले ही वो मुख्यमंत्री नहीं बने। तेजस्वी यादव के इस खुलासे के बाद बिहार की सियासत में राजनीतिक बवंडर पैदा हो गया है। तेजस्वी यादव ने जब से बिहार की राजनिती में कमबैक किया है।तब से वो लगातार बीजेपी और नीतीश सरकार पर आक्रमक रहे हैं।

तेजस्वी यादव आज विधान सभा में भी बेहद हमलावर दिखे। उन्होंने रविवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

About Post Author