यूपीएससी परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर को AIR 1 रैंक

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को की गई। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है। यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ शामिल हैं। दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
टॉप पोजिशंस पर लड़कियां
इस वर्ष सिविल सर्विस परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 4 पोजिशंस पर लड़कियां काबिज़ हैं। टॉपर्स की पूरी लिस्‍ट आधि‍कारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्‍ट नोटिस में चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 18 अप्रैल तक चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मेन्‍स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।
1011 पदों के लिए निकली भर्ती
UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

About Post Author

You may have missed