शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दीघा घाट पर जाकर दी श्रद्धांजलि

पटना। बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी विमला देवी का स्वर्गवास बीते दिनों हो गया। खुद शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। इस बात की जानकारी लगते ही बिहार के कई नेताओं ने शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि देने का काम किया। मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी शिवानंद तिवारी के आवास पर जाकर उनकी दिवंगत धर्मपत्नी विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की वही आज दिल्ली से लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी स्व. बिमला देवी का आज दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर स्व. बिमला देवी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी के पुत्र विधायक राहुल तिवारी सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed