February 11, 2026

कर्नाटक जीत पर महागठबंधन को ज्यादा उत्साहित होने की जरुरत नहीं, चिराग ने कहा- 2024 के चुनाव में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी ने कहा है कि कर्नाटक के चुनाव परिणाम को लेकर ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। यह परिणाम कर्नाटक तक ही सीमित है। उसका कोई असर 2024 के चुनाव परिणामों पर पड़ेगा ऐसा मुझे नहीं लगता। बता दे की मंगलवार को पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए चिरागा ने कहा कि हर चुनाव को इंडिविजुअल देखने की जरूरत है। कर्नाटक में जिस तरह की परिस्थितियां थी उस तरह के परिणाम उसके आधार पर आए। वह कर्नाटक तक ही सीमित है। 2024 में क्या परिस्थितियां रहती हैं, क्या माहौल रहता है, किस तरह से गठबंधन होता है। उस पर निर्धारित होगा कि 2024 का परिणाम क्या होगा। बिहार में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम पर जारी सियासत के बीच पत्रकारों के सवाल कि बागेश्वर सरकार ने कहा है कि भारत में रहना है तो सीता राम कहना होगा, इस पर चिराग ने कहा कि आस्था से जुड़े सवाल पर कौन क्या कहता है इससे फर्क नहीं पड़ता। देश संविधान से चला है और आगे भी चलेगा। बाकि कौन क्या कहता है वो उसकी आस्था का विषय है। वही बाबा बागेश्वर के निमंत्रण पर तेजस्वी यादव के नहीं जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि यह तेजस्वी यादव की अपनी सोच है। पत्रकारों ने चिराग से पूछा कि तेजप्रताप यादव ने कहा था कि वो बागेश्वर सरकार का एयरपोर्ट पर भी विरोध करेंगे तो चिराग पासवान ने कहा कि, ये तो तेजप्रताप ही बता पाएंगे कि आखिर वे अब शांत क्यों हैं।

You may have missed