August 26, 2026

पटना सिटी में युवक का लाश मिलने से हडकंप, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

पटना। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह इलाके के बिजली ऑफिस के पास रहस्मय ढंग से युवक की मौत होने पर परिजनों में आक्रोश देखा गया। वही आक्रोशित परिजनों ने मृत युवक के शव को अशोक राजपथ पर रखकर हंगामा किया है। दरअसल, कैमाशिकोह इलाके के बिजली ऑफिस के पास रहस्मय ढंग से युवक की मौत हो गई। वही इस घटना में परिजनों ने युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाने का अशंका जाहिर की है। वहीं परिजनों ने कैमाशिकोह मोड़ के पास युवक का शव रख कर अशोक राजपथ को जाम किया। साथ ही बीच सड़क पर आगजनी कर हंगामा किया और हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वही परिजनों का कहना था कि ई-रिक्सा चालक ईशु कुमार की किसी ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बिजली ऑफीस के पास बेल्ट के सहारे फांसी पर लटका दिया है। परिजनों ने बताया की ईशु कुमार शादी का निमंत्रण खाने गया था और मध्य रात्री में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का सूचना मिली। जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मंच हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया की मृतक बेल्ट के सहारे फांसी पर लटका हुआ पाया गया है। हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा।

You may have missed