February 11, 2026

जन्म के बाद पहली बार पटना आई तेजस्वी की लाडली कात्यायनी, पत्नी राजश्री संग मां राबड़ी पहुंची

पटना। बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम पटना पहुंची। बता दे की बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को पहली बार कात्यायनी के साथ उनकी मां राजश्री यादव दिल्ली से पटना आई हैं। वही राबड़ी देवी भी पोती और बहू के साथ पटना पहुंची हैं। बता दे की तेजस्वी यादव उन्हें लाने के लिए पटना एयरपोर्ट गये थे। तेजस्वी यादव ने बिटिया को गले से लगा लिया और कुछ देर कात्यायनी को दुलारा फिर 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। वही उधर राबड़ी आवास पर कात्यायनी के स्वागत में लोग खड़े थे। बता दें कि तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी का जन्म दिल्ली में 27 मार्च को हुआ था। वही जन्म के बाद कात्यायनी पहली बार दादा-दादी के घर आईं है। वही कात्यायनी के पटना आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। जब कात्यायनी राबड़ी आवास पहुंची तो सबसे पहले दादा लालू प्रसाद यादव ने उसे गोद में खिलाया। अपनी पोती को देखकर लालू प्रसाद काफी खुश हुए। कात्यायनी को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। बता दें लालू प्रसाद यादव ने ही अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था चैत नवरात्रि में जन्म के बाद दादा ने उसका नाम कात्यायनी रखा।

You may have missed