PATNA : विद्यालयों में नियुक्त रसोइयों का दो दिवसीय धरना, राजू तिवारी ने कहा- लोजपा(रा) हर कदम पर रसोइयों के साथ खड़ी
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त रसोइयों के साथ खड़ी है। पार्टी रसोइयों के मांग का पूरजोर समर्थन करती है और उसे उठाने में हर कदम पर उनके साथ है। यह कहना है लोजपा (रा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का। बता दे की पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के दो दिवसीय धरना में रसोइकर्मियों की आवाज को बुलंद करने पहुंचे। वही राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी हर कदम पर रसोइयों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सड़क से सदन तक आंदोलन को भी तैयार है। वही आगे तिवारी ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान जी समाज के हर उस तबके की जायज़ लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, जो सरकार की गलत नीतियों से प्रताड़ित है। हमारे नेता ने रसोइयों के दर्द को महसूस किया है और आज से हमारी पूरी पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। वही तिवारी ने कहा कि प्रदेश की सरकार संवेदनशून्य हो गई है। उसे समाज के गरीब-गुरबा लोगों की मजबूरियों का अहसास नहीं है। बिहार सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्ते में 35 प्रतिशत की वृद्धि तो कर दी लेकिन, रसोइयों को 10000 मासिक भुगतान करने में पसीने छुट रहे हैं। आज रसोइयों की हालत बंधुआ मजदुरों से भी बदतर हो गई है। वर्तमान में मिलने वाला मानदेय 1,650 रुपए है, जो महंगाई के इस दौर में ऊंट के मुह में जीरा के समान है। वही तिवारी ने सरकार से अपील की है कि वह रसोइयों को प्रतिमाह 10000 रुपए मानदेय देने के साथ उनके सभी जायज़ मांगों को अविलंब पूरा करे।


